हमारा विजन (Our Vision) — एक दूरदर्शी सोच
"एक ऐसा समाज, जहाँ ग्रामीण भारत की किसी भी बेटी का सपना सिर्फ संसाधनों या सही मार्गदर्शन की कमी के कारण अधूरा न छूटे। हम शिक्षा, आत्मविश्वास और समान अवसरों के माध्यम से हर बालिका को आत्मनिर्भर और सशक्त देखना चाहते हैं।"
सपनों को उड़ान: हमारा विजन उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब और जरूरतमंद लड़कियों को एक ऐसा मंच देना है, जहाँ वे अपनी झिझक तोड़कर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकें.
समानता और सशक्तिकरण: शिक्षा और आधुनिक कौशलों (जैसे पब्लिक स्पीकिंग और कंप्यूटर ज्ञान) के माध्यम से समाज में एक ऐसा संतुलन बनाना, जहाँ बेटियाँ सिर्फ पढ़ना न सीखें, बल्कि अपने करियर का नेतृत्व खुद करें.
"करियर पाथ फाउंडेशन का मिशन ज़मीनी स्तर पर काम करके कक्षा 11वीं और 12वीं की बालिकाओं को सही करियर गाइडेंस देना, उनकी उच्च शिक्षा की राह को आसान बनाना और आर्थिक व व्यावहारिक सहयोग देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।"
हम अपने इस मिशन को इन 4 मजबूत स्तंभों (Key Pillars) के ज़रिए धरातल पर उतार रहे हैं:
गाँवों की गरीब लड़कियों को निःशुल्क करियर गाइडेंस प्रदान करना ताकि वे सही समय पर सही राह चुन सकें.
आधुनिक दुनिया में कदम मिलाने के लिए उन्हें निःशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग (English Speaking) और पब्लिक स्पीकिंग (Public Speaking) का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना.
कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ रही गणित (Mathematics) या जीवविज्ञान (Biology) की जरूरतमंद व होनहार लड़कियों को उनकी पढ़ाई और प्रशिक्षण के लिए विशेष आर्थिक सहयोग देना.
मेधावी छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा की स्कॉलरशिप (Scholarships) और शिक्षा ऋण (Education Loans) लेने की जटिल प्रक्रियाओं को आसान बनाकर उनकी पूरी जानकारी उन तक पहुँचाना.
केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि बालिकाओं के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए समय-समय पर खेल और शैक्षणिक प्रतियोगिताएँ आयोजित करना.
समाज के प्रबुद्ध और सेवाभावी लोगों को एक साथ जोड़कर, उनके कौशल (जैसे कंप्यूटर और संचार कला) का उपयोग बालिकाओं के उत्थान के लिए करना ताकि यह मुहिम एक जन-आंदोलन बन सके.
Donate Now' (दान करें)
आप संस्था की सहयोग राशि हमारे दिए गए QR कोड के माध्यम से भेज सकते हैं। यह खाता हमारी कोषाध्यक्ष प्रज्ञा जी के नाम पर है।